उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, कहा – अब कोई ताकत नहीं रोक सकती उत्तर प्रदेश की समृद्धि यात्रा

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब राज्य में सुरक्षा बेहतर होती है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ होता है, तो दुनिया की कोई भी ताकत विकास के रास्ते को नहीं रोक सकती। आज पूरे उत्तर प्रदेश में यही ‘समृद्धि यात्रा’ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे उसी का सशक्त उदाहरण है।

सीएम योगी ने बताया कि ₹7283.28 करोड़ की लागत से निर्मित यह 91.352 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे गोरखनाथ जी की पावन नगरी गोरखपुर को आधुनिकता की नई दिशा देगा। यह एक्सप्रेस-वे न केवल क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को गति देगा बल्कि लोगों की यात्रा और व्यापार दोनों को सहज बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे विरासत और विकास का अद्भुत संगम है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को इस शानदार कनेक्टिविटी की सौगात देते हुए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को यह भरोसा भी दिलाया कि उत्तर प्रदेश अब विकास की रफ्तार पर है, और इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button