अयोध्या: गर्मी की छुट्टियों में अब मिलेगा कश्मीर और शिमला जैसा मनोरंजन, फनलैंड प्रदर्शनी का भव्य आगाज़

- रिपोर्ट: रामकुमार
अयोध्या: गर्मियों की छुट्टियों को मनोरंजन से भरपूर बनाने के लिए अयोध्या शहर के फतेहगंज स्थित मारवाड़ी सदन के समीप क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस मैदान में भव्य फनलैंड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी की थीम इस बार कश्मीर वैली और शिमला पर आधारित है, जो दर्शकों को पहाड़ी सैर का अनुभव कराएगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने फीता काटकर किया। इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह भी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी के आयोजक वीरेंद्र जायसवाल उर्फ लाली ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में एयरप्लेन गेट एंट्री, 30 से 35 आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, और बुर्ज खलीफा जैसे मॉडल खास आकर्षण का केंद्र हैं। साथ ही, नए-नए झूले भी लगाए गए हैं जो बच्चों और बड़ों दोनों को रोमांचित करेंगे।
वीरेंद्र जायसवाल ने अयोध्या वासियों से अपील की कि वे एक बार जरूर प्रदर्शनी में आएं और यहां के कश्मीर व शिमला जैसे अनुभव का आनंद लें।
इस शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल, क्षत्रिय बोर्डिंग अध्यक्ष आर.के. सिंह, महामंत्री अनिल सिंह, एस.एन. सिंह, जितेंद्र जायसवाल, भाजपा महानगर मंत्री शुभेंद्र सिंह, हेमंत जायसवाल, कार्तिक सिंह, हनी यादव, बबलू जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और यह गर्मी की छुट्टियों के लिए एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन स्थल बन चुका है।