अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंलखनऊ

लखनऊ: फर्जी क्रिप्टो कंपनी चलाने वाले चार ठग गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने STF की मदद से दबोचा

वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द

लखनऊ। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के थाना मुंबा में धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में वांछित चार आरोपियों को मुंबई पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजय गुप्ता, आशीष टंडन, सलमान खान और राजन कुमार शामिल हैं। इनमें से विजय गुप्ता को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित शक्ति अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य तीन को चिनहट क्षेत्र से दबोचा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने “ट्रेलविन” नाम की फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी बनाई थी। इसके जरिए उन्होंने लोगों को क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में अधिक रिटर्न का लालच देकर निवेश के लिए उकसाया।

आरोपियों ने कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों की मदद से बड़े-बड़े सेमिनार आयोजित किए और निवेशकों को बोनस व अधिक मुनाफे का झांसा दिया। जब बड़ी संख्या में लोगों की राशि जमा हो गई, तो उन्होंने कंपनी को अचानक बंद कर दिया और मुंबई से फरार होकर लखनऊ में छिप गए।

अब सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button