अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध शस्त्र निर्माण और बिक्री में लिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 13 अवैध तमंचे (315 बोर) और तमंचा बनाने के औजार बरामद किए गए हैं।
STF ने इन अभियुक्तों की पहचान अजीत सिंह, जसवंत सिंह, राजकुमार और रिछपाल सिंह के रूप में की है। टीम ने इन्हें जनपद अलीगढ़ से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे खाली प्लॉट के पास बने मकानों में अवैध हथियारों का निर्माण करते थे और इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
STF इस मामले में आगे की जांच कर रही है और इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।