अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

कानपुर देहात में एंटी करप्शन की कार्रवाई पर उठे सवाल, महिला लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने का दावा

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

कानपुर: कानपुर देहात में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक महिला लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

टीम ने दावा किया कि उन्होंने केमिकल लगे हुए नोट महिला लेखपाल को दिए थे, लेकिन वीडियो में यह दिखा कि हाथ धोने के बावजूद महिला के हाथों से केमिकल नहीं निकला, जिससे कार्रवाई की विश्वसनीयता पर संदेह गहराया है।

महिला लेखपाल ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, “मुझे गलत तरीके से टारगेट कर फंसाया गया है।” वहीं, लेखपाल संघ ने इस पूरी कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए विरोध दर्ज कराया है।

वीडियो में यह भी देखा गया कि एंटी करप्शन टीम शिकायतकर्ता की भूमिका और गिरफ्तारी की प्रक्रिया को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। शिकायतकर्ता की मंशा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि गिरफ्तारी आज महिला लेखपाल के सरकारी आवास से की गई थी। इस पूरे मामले ने एंटी करप्शन विभाग की कार्यशैली को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button