उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

वरिष्ठ संवाददाता – राजीव आनन्द

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां आमजन और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की।

रामतीर्थ वार्ड से पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने अनूठे ढंग से सीएम योगी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने वार्ड में रहने वाली 500 गरीब महिलाओं को नाश्ता कराया और साड़ियों का वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

इस अवसर पर महिलाओं ने पार्षद के साथ मुख्यमंत्री योगी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीर्घायु की प्रार्थना की। पार्षद चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, वह प्रेरणादायक हैं। उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाते हुए आज उनके जन्मदिन को सेवा और सौहार्द के रूप में मनाया गया।

महिलाओं ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री जी की उम्र लंबी हो, वो यूं ही प्रदेश का नेतृत्व करते रहें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button