अयोध्या में नालों की सफाई पूरी, जलभराव से निपटने के लिए कंट्रोल रूम और टीमें तैनात

- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। शहर में 47 बड़े, 107 मझोले और 245 छोटे नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है ताकि बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर को तीन जोनों—अयोध्या धाम, कौशलपुरी और अवधपुरी—में बांटकर जल निकासी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक जोन में एक जेसीबी मशीन, एक टाटा मैजिक और 15 श्रमिकों की टीम तैनात की गई है, जो आवश्यक उपकरणों के साथ काम करेंगी।
जोनवार प्रभारी और टीमें:
- अयोध्या धाम जोन:
वरिष्ठ प्रभारी: अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ल
टीम में: अशोक कुमार गुप्त (जोनल अधिकारी), आर.पी. यादव (सहायक अभियंता), जयकुमार (सहायक अभियंता), राजेश कुमार झा (मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक) - कौशलपुरी जोन:
प्रभारी: अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ
टीम में: सौरभ नाथ (जोनल अधिकारी), भारत सिंह वर्मा (सहायक अभियंता), राजेश पटेल (अवर अभियंता), अनु जायसवाल, कमल कुमार (मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक) - अवधपुरी जोन:
प्रभारी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार
टीम में: गुरुप्रसाद पांडे (सहायक नगर आयुक्त), सुभाष चंद्र त्रिपाठी (जोनल अधिकारी), आस्था गुप्ता (सहायक अभियंता), राकेश कुमार (अवर अभियंता), राकेश कुमार वर्मा (सफाई एवं खाद्य निरीक्षक)
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सफाई कार्यों का निरीक्षण कर खामियों को दूर किया गया है। यदि किसी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनती है, तो नागरिक तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर:
जोन संपर्क नंबर
अयोध्या धाम 7311165805, 1800-313-1277
कौशलपुरी 1800-313-1277, 05278-299400
अवधपुरी 1800-313-1277, 05278-299400
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव की स्थिति में बिना देर किए संबंधित जोन के नंबरों पर जानकारी दें, ताकि त्वरित जल निकासी सुनिश्चित की जा सके।