उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट, सुहेलदेव पर लिखित पुस्तक की भेंट

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राजा सुहेलदेव पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की।

भेंट के दौरान दोनों के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी ने पुस्तक के माध्यम से राजा सुहेलदेव के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और लोककल्याणकारी कार्यों को साझा करते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक नायकों की गाथाएं नई पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुस्तक के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और राजा सुहेलदेव के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button