उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, पहुंचे भाजपा महामंत्री धर्मपाल सिंह के गांव

रिपोर्ट – अनुराग सिंह बिष्ट, बिजनौर

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर 3:15 बजे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता स्वर्गीय भगवती देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव हूरनंगला (तहसील नगीना, जनपद बिजनौर) पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले स्वर्गीय भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री धर्मपाल सिंह से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में ईश्वर से परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस मौके पर प्रदेश सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख रूप से मौजूद रहे:

सांसद बिजनौर चंदन चौहान

सांसद मेरठ एवं भाजपा नेता अरुण गोविल

प्रभारी मंत्री बिजनौर कपिल देव अग्रवाल

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल

विधायक सूची चौधरी (बिजनौर), ओम कुमार (नहटौर), अशोक राणा (धामपुर), सुशांत सिंह (बढ़ापुर)

एमएलसी अशोक कटारिया

मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह

डीआईजी मुनिराम, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसद, मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button