उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज के निधन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक किया व्यक्त

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज के निधन पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मा0 खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज के पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उ0 प्र0 सरकार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने भी पूज्य आत्मा के श्री चरणों मे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य पूज्य संत व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button