ताज़ा खबरेंभारत
मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार

- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई को संक्रमण के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और फिलहाल उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।
डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में वे अस्पताल से छुट्टी लेकर फिर से अपने न्यायिक कार्यों में लौट सकते हैं।
14 मई 2025 को न्यायमूर्ति गवई ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वे इस पद तक पहुंचने वाले दूसरे दलित न्यायाधीश हैं। उनसे पहले न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन ने वर्ष 2007 में यह पद संभाला था।
देशभर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। न्यायिक जगत समेत सामाजिक संगठनों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होकर वापसी की उम्मीद जताई है।