ताज़ा खबरेंभारत
BSF जवान की वतन वापसी: 21 दिन बाद अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौटा कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अमृतसर: अटारी-वाघा बॉर्डर से BSF कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार की भारत वापसी हो गई है।
कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार को पाकिस्तान सेना ने 21 दिन बाद भारत को सौंपा। उनकी वापसी के दौरान BSF अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया।
बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्हें पाक सेना ने हिरासत में ले लिया था।
BSF की लगातार बातचीत और प्रयासों के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने जवान को सुरक्षित भारत को सौंप दिया। जवान की वापसी पर उनके परिवार और साथी जवानों में खुशी का माहौल है।