भारतीय किसान यूनियन द्वारा भरतकुंड टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत करके टोल प्लाजा किया गया फ्री, उप जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुना और समाधान करने का किया प्रयास

- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन द्वारा भरतकुंड टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत करके टोल प्लाजा फ्री किया गया और पंचायत में उप जिलाधिकारी सोहावल अभिषेक सिंह ,क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी प्रभारी निरीक्षक पूराकलन्दर पहुंचकर समस्याओं को सुना और समाधान करने का प्रयास किया।
टोल प्लाजा बंद करने/ फ्री करने के सवाल पर उप जिलाधिकारी सोहावल ने बताया कि पूरी ईमानदारी के साथ विधिक कार्यवाही की जाएगी क्योंकि नोटिफिकेशन के तहत कार्रवाई हुई है इसलिए फ्री करने या बंद करने में कुछ समय लगेगा, ग्राम पिपरी में भूमि अधिग्रहण के संशय को दूर करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की कोई जानकारी नहीं है जो भी कार्य किए जाएंगे क्षेत्र के विकास के लिए किए जाएंगे। जिस पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित हो गए और नारा लगाते हुए टोल पर पहुंच गए तथा टोल को फ्री कर दिया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भरतकुंड टोल प्लाजा नगर पंचायत भरत कुंड के क्षेत्र के अंतर्गत दो लेन की मार्ग पर स्थापित है जो पूरी तरह से अवैध है भारत सरकार के आदेशानुसार 60 किलोमीटर के पहले टोल स्थापित नहीं हो सकता है तथा टोल के केंद्र बिंदु से चारों तरफ 20 किलोमीटर के अंदर निवास करने वाले लोगों के लिए टोल फ्री रहेगा, टोल पर 10 सेकंड से अधिक खड़ा होने पर टोल फ्री रहेगा घनश्याम वर्मा ने कहा कि टोल के आसपास की व्यवस्था सड़क भी खराब है जिसको भी ठीक होना चाहिए। ग्राम पिपरी के किसानों को आवाहन करते हुए कहा कि यदि जमीन को बचाना है तो भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करना होगा।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि प्रत्येक दशा में अवैध टोल प्लाजा भरतकुंड को बन्द करके ही दम लेंगे इसके लिए विधिक कार्यवाही करते हुए बड़ा से बड़ा आंदोलन करेंगे। पंचायत में बड़ी संख्या में नर नारी किसानों ने भाग लिया और पूरे जोश खरोश के साथ अपनी मांगों के समर्थन में दबाव बनाया।
सूर्यनाथ वर्मा सचिव मध्यांचल जोन ने कहा कि दो लेन की मार्ग पर टोल नहीं लगना चाहिए मार्ग पर किसी प्रकार की अच्छी व्यवस्था भी नहीं है फिर भी टोलकर्मियों द्वारा जबरदस्ती टोल वसूली करना उचित नहीं है।
पंचायत को अभयराज ब्रह्मचारी, शंकरपाल पांडे, भागीरथी वर्मा ,भोला सिंह टाइगर, राजदेव यादव, मोहम्मद अली, सर्वजीत वर्मा, ओम नारायण वर्मा, चंदू भाई पटेल ,जगन्नाथ पटेल, देवी प्रसाद वर्मा ,रंजीत कोरी, सती प्रसाद वर्मा, विकास वर्मा, संतोष वर्मा ,राजेश मिश्रा, रवि शंकर पांडे, महेंद्र वर्मा, रामू चंद्र विश्वकर्मा, जगदीश यादव, रामबचन भारती, जितेंद्र कुमार, प्रेम शंकर वर्मा, बाबूराम तिवारी, तेज बहादुर यादव, रामसुमेर भारती, सुनीता देवी, शीला देवी, मायावती, लीलावती ,उर्मिला निषाद ,जमुना देवी,विवेक पटेल, बजरंगी मौर्य, विजय कुमार, त्रिलोकी गोस्वामी, अनिल वर्मा, अमरजीत वर्मा ने संबोधित किया।