उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण; इलाज में लापरवाही, बाहरी दवा लिखे जाने की मिल रही थी शिकायतें

रिपोर्ट: अमित कुमार

अयोध्या: अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जिला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह निरीक्षण अस्पताल के खिलाफ चल रही शिकायतों के बाद किया गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

विधायक के अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की वास्तविकता जाना।

निरीक्षण के बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती पत्रकार राम शंकर का हाल-चाल पूछा तथा आगे के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button