उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

अयोध्या: ग्राम अंजना में शोभायात्रा के साथ ‘गांव चलो अभियान’ संपन्न, आलोक सिंह रोहित ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

  • रिपोर्ट: अमित कुमार

अयोध्या: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक सिंह रोहित के नेतृत्व में आज ‘#गांव_चलो_अभियान’ के तहत अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा अंजना में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित ग्रामवासियों के साथ गांव का भ्रमण भी किया।

शोभायात्रा के दौरान आलोक सिंह रोहित ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button