अयोध्या: डॉ. गौरव ग्रोवर बने अयोध्या के नए एसएसपी, पहले थे एमबीबीएस डॉक्टर

- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
अयोध्या: जनपद को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मिल गया है। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। मूल रूप से साल 1986 में जन्मे डॉ. ग्रोवर एक मेडिकल प्रोफेशनल रह चुके हैं। उन्होंने पंजाब से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और आईपीएस बनने से पहले डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे।
अपने शानदार पुलिस सेवा रिकॉर्ड के लिए डॉ. गौरव ग्रोवर को अब तक कई महत्वपूर्ण सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 2020 में महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर, 2022 में गोल्ड, और 2024 में प्लेटिनम प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया है।
डॉ. ग्रोवर इससे पहले गोरखपुर के एसएसपी पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय कार्य किया। अब अयोध्या जैसे संवेदनशील और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण जनपद में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।