लाखों करोड़ों के बकायदार समय से जमा करें गृह कर व जलकर…- दिव्यांशु पटेल
नगर आयुक्त की सख्ती: लाखों-करोड़ों के बकायेदारों पर कसा शिकंजा

मुरादाबाद। नगर निगम मुरादाबाद ने गृह कर और जल कर न भरने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने ऐसे लोगों की सूची तैयार कर वसूली अभियान तेज करने का आदेश दिया है।
बड़े बकायेदारों की सूची जारी
नगर निगम ने उन लोगों को चिह्नित किया है, जिन्होंने वर्षों से गृह कर और जल कर नहीं चुकाया है। लाखों-करोड़ों की सरकारी धनराशि बकाया होने के कारण नगर आयुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि जल्द से जल्द इन बकायेदारों से वसूली की जाए।
बड़ी कार्रवाई के तहत:
शहर के प्रमुख चौराहों पर LED स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर 108 बड़े बकायेदारों के नाम प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
इनमें प्रमुख रूप से ऋषि छाबड़ा के होटल मानसरोवर पैराडाइज, रजनी जैन के मिडटाउन होटल और चड्ढा ग्रुप शामिल हैं, जिन पर करोड़ों का टैक्स बकाया है।
नगर निगम का यह अभियान तेज़ी से जारी है, और बकायेदारों को जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने के लिए सख्त चेतावनी दी गई है।