उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर आर्मी डॉक्टर द्वारा आपात स्थिति में कम संसाधनों के माध्यम से प्रसव से पीड़ित महिला की कराई सुरक्षित डिलीवरी।

- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
झांसी: शनिवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। मौके की नजाकत को समझते हुए एमएच झांसी में तैनात आर्मी डॉक्टर मेजर रोहित ने बिना देर किए बहुत ही सराहनीय कदम उठाया।
मेजर रोहित ने बिना किसी विशेष चिकित्सा उपकरण के, बेहद सीमित संसाधनों में महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। उनकी तत्परता और सूझबूझ से मां और नवजात दोनों की जान बचाई जा सकी।
इस कठिन परिस्थिति में डॉक्टर ने सेना के कर्तव्य से भी बढ़कर सेवा का जज्बा दिखाया, जो मानवता और समर्पण की मिसाल बन गया है।
फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों और यात्रियों ने मेजर रोहित के इस साहसिक और मानवता भरे कार्य की जमकर सराहना की।
यह घटना न केवल सेना की जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है, बल्कि एक सच्चे मानव सेवक के जज्बे की मिसाल भी है।