उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

हनीमून से लौटने के बाद पति का मन भर गया.. नवविवाहिता को ससुराल में नहीं मिला प्रवेश, तो टेंट लगवा कर शुरू किया धरना

रिपोर्ट: राजीव आनन्द

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के A2Z कॉलोनी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को ससुराल में प्रवेश नहीं मिलने पर उसने ससुराल के बाहर टेंट लगवाकर धरना देना शुरू कर दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

बुढ़ाना की रहने वाली शालिनी शंकर की शादी 12 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद शालिनी और उसके पति हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली द्वीप गए थे। हनीमून की यात्रा के बाद जब वे घर लौटे, तो पति का मन बदल चुका था।

शालिनी अपने मायके से ससुराल लौटी, तो ससुराल का दरवाजा बंद था। उसे घर में प्रवेश नहीं मिला, जिससे वह हैरान और निराश हो गई। इस पर उसने अपना विरोध जताने के लिए ससुराल के बाहर टेंट लगवाकर धरना शुरू कर दिया।

यह मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नवविवाहिता शालिनी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे घर में घुसने से रोक दिया और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहता।

अब देखना यह है कि इस अजीब स्थिति का समाधान कैसे होता है और शालिनी को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button