उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
राज्यपाल के संभावित आगमन से पहले प्रशासनिक मुस्तैदी, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट: चन्दन दुबे पत्रकार
मीरजापुर: जब कोई शीर्ष पदस्थ व्यक्ति किसी जनपद में आता है, तो यह जिले के जिम्मेदार प्रशासनिक तंत्र के लिए एक परीक्षा की घड़ी बन जाती है।उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के 12 मार्च 2025 को संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पंचशील डिग्री कॉलेज, मवई कला, हलिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि “सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, मंच संचालन, पेयजल और स्वच्छता की समीक्षा की गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी (लालगंज) युगांतर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।