ताज़ा खबरेंभारत

मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने बढ़ाया क्रेज

रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट, मनाली

मनाली, 16 जून – गर्मी से राहत पाने के लिए देशभर से आए पर्यटकों का सैलाब इन दिनों मनाली की वादियों में उमड़ पड़ा है। हज़ारों की संख्या में पहुंचे टूरिस्टों ने जहां पर्यटन उद्योग को नई रफ्तार दी है, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था की भी कड़ी परीक्षा ली है। गाड़ियों की लंबी कतारों में घंटों फंसे रहने की वजह से कई सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बार मनाली में पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसमें बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने भी अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान को मनाली की सड़कों पर देखा गया, जिसके बाद पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आगरा के ताजगंज निवासी चेतन अरोड़ा की अभिनेत्री सारा अली खान से संयोगवश मुलाकात हो गई। चेतन ने सारा को ताजमहल आने का निमंत्रण दिया, जिस पर सारा ने गर्मी का हवाला देकर विनम्रतापूर्वक मना कर दिया।

मनाली यात्रा के दौरान चेतन अरोड़ा ने अपने दोस्तों संग भोलेनाथ के एक प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन के संस्थापक चेतन की यह यात्रा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

अब मनाली सिर्फ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी स्पॉटिंग के लिए भी पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button