राजधानी लखनऊ में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: शनिवार को ज्येष्ठ माह के शनिवार के पावन उपलक्ष्य पर सतवीर सिंह राजू (पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध छेत्र भाजपा व अध्यक्ष सदर लखनऊ व्यापार मंडल) ने भंडारे का आयोजन सदर चौराहे पर किया।
लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने आकर भगवान का आशीर्वाद लिया फिर श्रद्धालुओं में आलू पूरी व छोले चावल वितरित कर प्रसाद स्वयं ग्रहण किया। सुषमा ने बताया कि माना जाता है कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार व शनिवार को पूजा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और हर संकट दूर करते हैं।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी ने आकर प्रसाद ग्रहण किया और बताया की मान्यता है कि जेष्ठ माह में गरीबों को अन्न दान करने और उन्हें भोजन कराने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और लोगों के रुके कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं।
राजू गांधी व पूर्व एम.एल.सी. गुड्डू त्रिपाठी ने बताया की हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,भगवान शिव ने हनुमान के रूप में अवतार लिया था ताकि भगवान राम की सेवा की जा सके और धर्म की स्थापना हो सके।
लखनऊ की पूर्व महापौर सैयुक्ता भाटिया जी ने आकर भी प्रसाद ग्रहण करा और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे में मुख्य रूप से कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर, राजीव मिश्रा, अशोक तिवारी, सुधाकर त्रिपाठी,राजेश्वरी त्रिपाठी, अनिता अग्रवाल, राजू गांधी, राजेश सिंह गब्बर, अमित द्विवेदी, श्रीप्रकाश उपाध्याय, रणवीर सिंह, वरुण अग्रवाल कार्तिकेय मिश्रा तथा सभी प्रमुख गुरुद्वारों के कमिटी के लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।