राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह: जश्ने आजादी ट्रस्ट धूमधाम से मनाएगा राष्ट्रीय पर्व
सभी धर्मों के धर्म गुरु देंगे सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश, देशभक्ति के तरानों से सजेगा भारत पर्व

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। जश्ने आजादी ट्रस्ट और हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत भव्यता और धूमधाम के साथ किया जाएगा। 26 जनवरी 2025, रविवार को दोपहर 1:05 बजे हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास ध्वजारोहण किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्म गुरु शामिल होकर एकता और अखंडता का संदेश देंगे। इसके बाद शाम को उसी स्थान पर भारत पर्व के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें देशभक्ति तरानों, मुशायरा, नृत्य और देशभक्ति गीतों का प्रदर्शन किया जाएगा।
ध्वजारोहण और विशेष आयोजन:
जश्ने आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा और चेयरपर्सन रजिया नवाज ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय पर्व को पूरी धूमधाम से मनाएं। इस अवसर पर पांच कबूतर और तिरंगे गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। संविधान की 76 प्रतियां वितरित की जाएंगी, साथ ही गरीबों में कंबल बांटे जाएंगे।
ट्रस्ट के सदस्य अब्दुल वहीद और जुबैर अहमद ने बताया कि एक बड़ा लड्डू केक के रूप में काटकर लोगों में वितरित किया जाएगा। वामिक खान और मुर्तजा अली ने भी अपनी ओर से आयोजन की सफलता का आश्वासन दिया।
स्कूलों में भी ध्वजारोहण और सम्मान:
सुबह 8:15 बजे देश भारती पब्लिक इंटर कॉलेज की सभी शाखाओं पर ध्वजारोहण होगा। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में शामिल गणमान्य:
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सहारा गंज के सामने रॉयल कैफे होटल में बैठक हुई। इसमें ट्रस्ट की महामंत्री निगहत खान, वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे, पूर्व राज्य मंत्री हरपाल सिंह जग्गी, लोकदल के रोहित अग्रवाल, कवि वेद व्रत बाजपेयी, और अन्य गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार और राजनेता उपस्थित रहे।
प्रमुख उपस्थित लोग:
आरडी द्विवेदी, कुदरत उल्लाह खान, रूबी राज सिन्हा, प्रदीप सिंह बब्बू, मोहम्मद अली साहिल, सलाउद्दीन शीबू, हसन काजमी, संजय सिंह, अजीज सिद्धाकी, अजय वर्मा, भानु प्रताप सिंह, महेश दीक्षित, महेंद्र सिंह, साकेत शर्मा, तौसीफ हुसैन आदि।
यह आयोजन न केवल लखनऊवासियों के लिए खास होगा, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को और मजबूती देगा।