उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
सिक्किम में शौर्य का परिचय देते हुए शहीद हुआ अयोध्या का वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या: देश की रक्षा करते हुए सिक्किम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अयोध्या के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी शहीद हो गए। एक बड़ी घटना के दौरान उन्होंने न केवल अपना फर्ज निभाया, बल्कि कई लोगों की जान बचाकर वीरता की मिसाल पेश की। देश ने एक और जांबाज ‘भारतीय शेर’ खो दिया।
शहीद शशांक अयोध्या के ग्राम सभा गद्दोपुर के मझवा गांव के निवासी थे। आज उनका पार्थिव शरीर एयरक्राफ्ट के माध्यम से अयोध्या लाया जाएगा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। प्रशासन और सेना के वरिष्ठ अधिकारी अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे। उनके बलिदान को याद करते हुए पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, लेकिन साथ ही गर्व भी कि देश को ऐसा वीर सपूत मिला।