ताज़ा खबरेंभारत

भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, इस बार समय से पहले केरल पहुंचेगा मानसून

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

देश के कई हिस्सों में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय से पहले केरल में दस्तक देगा।

इस बार 26 मई के आसपास पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून से होती है, लेकिन इस साल यह 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। यानी कि मानसून करीब छह दिन पहले दस्तक देगा।

2009 के बाद पहली बार जल्द मानसून
अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो यह 2009 के बाद पहला मौका होगा, जब मानसून इतनी जल्दी केरल पहुंचेगा। इससे देश के बाकी हिस्सों में भी जल्द ही बरसात की शुरुआत होने की उम्मीद बढ़ गई है।

किसानों और आम जनता को मिलेगी राहत
गर्मी से बेहाल जनता और खरीफ फसल की तैयारी कर रहे किसानों के लिए यह खबर संतोषजनक है। समय से पहले मानसून आने से खेती की शुरुआत में मदद मिलेगी और जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग आने वाले दिनों में मानसून की सटीक प्रगति पर नजर बनाए हुए है। अगले कुछ दिनों में अन्य राज्यों के लिए भी मानसून पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button