उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
लखनऊ: पारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

- रिपोर्ट:अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के मोहान चौकी अंतर्गत मंगलवार देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की जांच करना था।
इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक सचिन कौशिक और उप निरीक्षक राजू सिंह ने किया। उनके साथ मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे अभियान को प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा सका।
चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस और यातायात नियमों के पालन की गहन जांच की गई। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी नियमित अंतराल पर चलाए जाएंगे ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी संदिग्ध तत्व शहर की सुरक्षा से समझौता न कर सके।