उन्नाव: सदर विधायक पंकज गुप्ता की मेहनत रंग लाई, गंगा सेतु निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति

रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: “जो कहा, वो कर दिखाया”—जनसेवा को अपना धर्म मानने वाले सदर विधायक पंकज गुप्ता के निरंतर प्रयासों से उन्नाव के गांघटघाट पर गंगा नदी पर नए पुल (सेतु) के निर्माण को ₹23,525.63 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति जनहित में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विधायक पंकज गुप्ता ने मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा तक अपनी ही सरकार में लगातार इस मांग को मजबूती से उठाया। सड़क से सदन तक संघर्ष करते हुए उन्होंने इस विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और अब यह संघर्ष सफलता में बदल गया है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश माहाना, और सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का आभार प्रकट किया है। विशेष रूप से विधानसभा अध्यक्ष सतीश माहाना का धन्यवाद किया गया, जिन्होंने इस मुद्दे को सदन में गंभीरता से उठाने का अवसर देकर स्वीकृति प्रक्रिया को गति दी।
शुक्लागंज वासियों और उन्नाव की जनता के लिए यह पुल एक बड़ी सौगात साबित होगा। सदर विधायक पंकज गुप्ता को उनके इस वादे को पूरा करने पर हृदय से बधाई और आभार।