उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

गरीब रोगियों का निःशुल्क उपचार करके हमें बड़ा आत्मिक सुख मिलता है: डॉ आदर्श त्रिपाठी

डॉ आदर्श त्रिपाठी को होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जर्मनी, मलेशिया,दुबई,थाईलैंड,स्विट्जरलैंड, पेरिस और अंडमान निकोबार में किया जा चुका है सम्मानित

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

लखनऊ: शहर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ आदर्श त्रिपाठी पिछले दो दशक से लगातार 2000 से अधिक निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा कैंप के माध्यम से लाखों जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त में इलाज के साथ-साथ निशुल्क दवा वितरित करते आ रहें हैं तथा पैथोलॉजी द्वारा जरूरत मरीजों की मुफ्त जांच भी कराते आ रहे हैं। अब तक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने 300 से ज्यादा जटिल किडनी रोग से परेशान मरीज़ों की डायलिसिस भी अपने इलाज के द्वारा खत्म किया है।

डॉ आदर्श त्रिपाठी के इस सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर उन्हें और डॉ रितु त्रिपाठी को जर्मनी के कोथेंन शहर में विश्व होम्योपैथिक दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया।विश्व होम्योपैथिक सम्मेलन जर्मन की धरती पर बर्नेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में आयोजित किया गया जहां पर भारत की होम्योपैथिक चिकित्सा प्रतिभा का एक प्रशासनिया उदाहरण देखने को मिला।

यह ऐतिहासिक आयोजन बर्नेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में किया गया।जिसकी अगुवाई कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक डॉक्टर नितेश दुबे ने की सम्मेलन में होम्योपैथिक के क्षेत्र में आधुनिक शोध अनुभव और वैश्विक सहयोग को एक मंच पर लाकर चिकित्सा जगत में एक नई मिसाल कायम की।इस सम्मेलन में भारत के 120 चुनिंदा होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लेकर भारतीय चिकित्सा प्रणाली की वैश्विक साख़ को और अधिक मजबूत किया।

इन विशेषज्ञों ने अपने शोध चिकित्सीय दृष्टिकोण और केस स्टडी को साझा किया जिससे विभिन्न देशों के विशेषज्ञों को भी लाभ हुआ।इस भव्य आयोजन में यूरोप,अमेरिका,एशिया और ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त शोधकर्ता प्रोफेसर और चिकित्सक भी शामिल हुए जिन्होंने होम्योपैथिक की आधुनिक दिशा और चुनौतियों पर गहन चर्चा की।

सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण विश्व होम्योपैथ शिखर सम्मेलन 3 रहा जिसमें भारत के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी एवं डॉ रितु त्रिपाठी को ब्रिटेन के पूर्व क्रिकेटर कप्तान ईऑन मॉर्गन द्वारा उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया, जिससे भारत के चिकित्सा क्षेत्र की वैश्विक प्रतिष्ठा में और वृद्धि हुई जर्मन की एंबेसी और होम्योपैथी के जनक डॉक्टर हैनीमैन के परिवारजनों और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

We get immense spiritual happiness by treating poor patients for free: Dr. Adarsh ​​Tripathi

डॉ आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के साथ-साथ हम लोगों ने डॉक्टर हैनीमैन की लाइब्रेरी क्लीनिक और म्यूजियम को भी देखा इस समारोह में 25 देश के डॉक्टर आए थे भारत से सिर्फ डॉक्टर त्रिपाठी दंपति को ही सम्मानित किया गया।डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी अब तक 6 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पा चुके हैं जिनमें मलेशिया दुबई थाईलैंड स्विट्जरलैंड पेरिस और अंडमान निकोबार के सम्मान प्रमुख हैं और आने वाले समय में डॉक्टर त्रिपाठी को जुलाई 2025 में श्रीलंका में होने वाले और जनवरी 2026 में लंदन में ब्रिटिश पार्लियामेंट अल्माटी कज़ाकिस्तान और वियतनाम में भी डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को सम्मानित किया जाएगा।अप्रैल 2027 में डॉक्टर हैनीमैन की जयंती पर डॉक्टर त्रिपाठी को अमेरिका में सम्मानित किया जाएगा।

डॉ आदर्श त्रिपाठी हर रविवार को अपने बालागंज क्षेत्र के कैमपल रोड पर स्थित क्लीनिक पर निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करते हैं और हुसैनाबाद स्थित अपने क्लीनिक पर हर शुक्रवार को निशुल्क मरीजों को इलाज के साथ दवा वितरित करते हैं।

हमारे विशेष संवाददाता से बातचीत में डॉक्टर आदर्श ने बताया कि उनका मूल उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की ज्यादा से ज्यादा सेवा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से करना है डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने कहा कि हमें गरीब रोगियों के उपचार में आत्मिक सुख मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button