लखनऊ: दुबग्गा पुलिस की सख्ती, पैदल गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों के काटे गए चालान

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: डीसीपी पश्चिमी ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में दुबग्गा पुलिस क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। एसीपी काकोरी शकील अहमद और थाना प्रभारी दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने पर कई गाड़ियों के चालान काटे गए। साथ ही, पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है।
थाना दुबग्गा क्षेत्र के चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार यादव, एसआई ईश्वर चंद्र सिंह यादव, एसआई देवेंद्र कुमार यादव और एसआई राम भवन की टीम ने जॉगर्स पर्स लेकर पावर हाउस तक पैदल गश्त की और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।