उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
आधुनिक तकनीकों से लैस होगा निगम क्षेत्र के 10 कंपोजिट विद्यालय को स्मार्ट क्लास के रूप में किया जाएगा विकसित
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षा के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से छात्र छात्राओं हेतु स्मार्ट क्लास , प्रोजेक्टर , कंप्यूटर लैब एवं जिम के निर्माण कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: आज नगर आयुक्त, संतोष कुमार शर्मा द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत कंपोजिट विद्यालय शहादतगंज एवं कंपोजिट विद्यालय रामनगर में निर्माणाधीन स्मार्ट स्कूल का निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 10 कंपोजिट विद्यालय को राज्य स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत स्मार्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा, इसमें 01 कम्प्यूटर लैब, 01 स्मार्ट क्लास फार्सेलिंग के साथ, प्रोजेक्टर, एल0ई0डी0 स्क्रीन एवं बच्चों के लिए जिम बनायी जाएगी इसके साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए झूले बनाये जाएंगे, पाथ-वे एवं प्रवेश द्वार बनाये जाएंगे।

नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त सम्बन्धित संस्था को गतिशीलता बढ़ाते हुए कार्य इसी वर्ष माह जुलाई तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये जिससे नए सत्र के शिक्षार्थी उक्त आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट क्लास में पढ़ने का लाभ प्राप्त कर सकें। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम अयोध्या नगर के सर्वांगीण विकास एवं नगर को सुव्यवस्थित किए जाने हेतु कृत संकल्पित है।
बच्चों को मापदंड के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान किए जाने हेतु 10 कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास लैब एवं जिम की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्मार्ट क्लास का निर्माण कार्य तीव्र गति करते हुए क्षात्र/क्षत्राओं की सुविधा हेतु यथाशीघ्र इन योजनाओं को पूर्ण कराते हुए शिक्षार्थियों एवं जनसुविधार्थ समर्पित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा अमृत 2.0 के अंतर्गत बनवीरपुर स्थित तालाब का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि बनवीरपुर स्थित तालाब पर्यावरणीय एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है उक्त तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु वर्षा के जल को संरक्षण किए जाने एवं संपूर्ण तालाब के आस पास हरियाली विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए।
उक्त निरीक्षण के दौरान वागीश कुमार शुक्ला, अपर नगर आयुक्त सहायक अभियन्ता, राजपति यादव, अवर अभियन्ता, अमित जायसवाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।