उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश में किया गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण, जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तेज बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर परिसर का प्रातः भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ब्रेकिंग बारिश में भी मुख्यमंत्री ने अपनी दिनचर्या में कोई रुकावट नहीं आने दी और उसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गोरखपुर की जनता के साथ संवाद किया और राज्य सरकार द्वारा जनहित में की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उनके इस सख्त परिश्रम और जनसंपर्क ने स्थानीय लोगों में उत्साह और विश्वास को बढ़ाया।