50,000 का इनामी प्रमोद सिंह जनपद देवरिया से अरेस्ट

- रिपोर्ट:अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: देवरिया में जड़ी सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50,000 के इनामी अपराधी प्रमोद सिंह को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। प्रमोद सिंह को जनपद देवरिया के थाना बनकटा क्षेत्र से अरेस्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रमोद सिंह और उसके पड़ोसी प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी सिंह के बीच शराब की तस्करी को लेकर रंजिश थी। पहले, प्रमोद सिंह को जड़ी सिंह ने बिहार पुलिस से मिलकर अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार कराया था।
गिरफ्तारी के दौरान प्रमोद सिंह गोपालगंज जेल में बंद था, जहां उसने राजू चौरसिया और अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा के साथ मिलकर जड़ी सिंह की हत्या की साजिश रची।
जेल से रिहा होने के बाद दीपावली के दिन, पंकज जायसवाल के घर पर जड़ी सिंह को राजू चौरसिया, दरोगा कुशवाहा और अन्य साथियों के साथ मिलकर पिस्टल और तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद से प्रमोद सिंह फरार था, लेकिन अब उसे यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।