उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
लखनऊ पुलिस का सख्त अभियान, तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बाइकों पर कसा शिकंजा

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। गोमती नगर विस्तार में पुलिस ने कई वाहनों की गहन जांच की, जिसमें विशेष ध्यान तेज रफ्तार और नियमों के उल्लंघन करने वाली बाइकों पर था।
इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के नेतृत्व में भरवारा क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान, मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बाइक को सीज किया गया।
इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी की कार्रवाई में पहले भी कई मॉडिफाइड बाइकों को जब्त किया जा चुका है। ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लखनऊ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।
लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।