अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
एटीएम से पांच करोड़ से अधिक धनराशि निकालने के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बड़ौत और बागपत जिले के 24 एटीएम से 5.26 करोड़ रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में आरोपित कंपनी के कर्मचारी गौरव की पत्नी और मां के अलावा दूसरे कर्मचारी राकी की मां भी शामिल हैं।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। गौरव की चार माह की बेटी भी अपनी मां के साथ जेल में भेजी गई है।
इस मामले में पहले कोई गिरफ्तारी न होने पर सीएमएस कंपनी के अधिकारियों का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाल ही में लखनऊ में डीजीपी प्रशांत कुमार से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने फरार चल रहे दोनों कर्मचारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।