कारोबारताज़ा खबरें
शेयर बाजार में हाहाकार: 5 मिनट में 3.40 लाख करोड़ का नुकसान!

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
शेयर बाजार में आज भारी उथल-पुथल देखने को मिली। BSE में महज 5 मिनट में 3.40 लाख करोड़ का नुकसान दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया।
BSE में तेज गिरावट
सोमवार सुबह 9:20 बजे तक BSE का मार्केट कैप घटकर 398.80 लाख करोड़ पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में ही बाजार लाल निशान में आ गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।
सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार की अनिश्चितता और वैश्विक संकेतों की वजह से निवेशकों की सांसें अटकी हुई हैं।
बाजार पर नज़र बनाए रखें
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा अस्थिरता के पीछे वैश्विक और घरेलू आर्थिक कारक हो सकते हैं। निवेशकों को सतर्क रहने और बाजार पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।