उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत, आगामी बड़े आंदोलन की तैयारी पर चर्चा

  • रिपोर्ट: अमित कुमार 

अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या की मासिक पंचायत गांधी पार्क सिविल लाइंस में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस पंचायत में संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी अगली मासिक पंचायत, यानी 21 मार्च तक सक्रिय सदस्य बनकर रसीद प्रस्तुत करेंगे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाकर ब्लॉक कार्यालय पर 100 लाठी सुरक्षित करें।

पंचायत के दौरान मंडल उपाध्यक्ष दादा नन्हे सिंह गोठवारा मिल्कीपुर के निधन की सूचना मिलने पर पंचायत को स्थगित कर एक मिनट का मौन रखा गया।

भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, तहसील अध्यक्षों और पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने और बड़े आंदोलन की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक कार्यालयों पर कम से कम 100 लाठी सुरक्षित रखी जाएं।

जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि संगठन जल्द ही एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा, और सभी पदाधिकारी पूरी तरह से तैयार रहें। पंचायत में मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा, राजेश मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल वर्मा, संतोष वर्मा, मस्तराम वर्मा, मंसाराम वर्मा, जितेंद्र कुमार, रामू चंद्र विश्वकर्मा, डॉक्टर आर. एस. सरोज, विजय कुमार, अश्वनी कुमार शर्मा, राहुल वर्मा, विवेक पटेल सहित दर्जनों लोगों ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button